{"_id":"5b71ea5142c79264f74d2878","slug":"181534192209-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व मेवात गैंग के बदमाशों की मुठभेड़, गाड़ी छोडकर पैदल फरार हुए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस व मेवात गैंग के बदमाशों की मुठभेड़, गाड़ी छोडकर पैदल फरार हुए बदमाश
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मेवात गैंग पर जिला पुलिस के दो बार भारी पड़ने के बाद भी गैंग की सक्रियता कम नहीं हुई है। रविवार रात गो-तस्करी और चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे गैंग के सदस्यों के साथ सीआईए रेवाड़ी एवं धारूहेड़ा की मसानी गांव के समीप मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई फायरिंग के बाद बदमाशों पर पुलिस के भारी पड़ने के बाद वे स्कार्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया और बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है। इस संबंध में बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत धारूहेड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
आईजी एवं सीआईए टीम ने की घेराबंदी
सीआईए की टीम को सूचना मिली थी कि रविवार की रात को मेवात गैंग से जुड़े सदस्य रेवाड़ी की तरफ आ रहे हैं। उनके पास एक स्कार्पियो है जिसमें वे गाय एवं चोरी का सामान लादकर ले जाते हैं। सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने रेवाड़ी एवं धारूहेड़ा सीआईए के साथ आईजी की टीम को सतर्क कर दिया। सीआईए द्वारा मामले की सूचना देने के बाद इंचार्ज विद्यासागर, एएसआई रणबीर सिंह, सिपाही प्रवीण कुमार, एएसआई इंद्रजीत सिंह, एचसी प्रवीण, सिपाही बीर सिंह व साइबर सेल के सिपाही विजय सिंह सहित आईजी की स्पेशल टीम के एसआई भगत सिंह, एचसी संदीप, एचसी रामअवतार, सिपाही विकास व सिपाही हरदीप की टीम ने गांव मसानी के निकट नाकाबंदी करके वाहनों की जांच करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने धारूहेड़ा की ओर से आ रही एक स्कार्पियो गाड़ी के चालक को वाहन को रोकने का ईशारा किया, लेकिन चालक ने नाका तोड़ते हुए गाड़ी को रेवाड़ी की ओर दौड़ा दिया। इसके बाद पुलिस टीमों ने उनका पीछा किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किये। इसके पश्चात आगे नाकाबंदी कराई तो बदमाशों ने डीपीएस स्कूल के निकट से अपनी गाड़ी को वापस मोड़ लिया और धारूहेड़ा की ओर भागने लगे। धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए बदमाश तावडू की ओर फरार हो गए।
पुलिस की गोली से टायर पंक्चर, बदमाश फिर भी दौड़ाते रहे गाड़ी
पीछा करने के दौरान पुलिस की टीम पर बदमाशों ने गोली चला दी। बचाव में पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी के टायर पर फायर कर दिया जिससे स्कार्पियो का टायर पंक्चर होकर फट गया। टायर के फटने के बाद भी बदमाश उसे वापस धारूहेड़ा की ओर दौड़ाते रहे और सोहना रोड पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस दमाशों की गाड़ी को जब्त कर लिया। गाड़ी से तीन कारतूस व एक खोल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
दोनों तरफ से हुए दस राउंड फायरिंग
पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो में तीन बदमाश सवार थे और उन्होंने टीम पर कई फायर किए। इसके बाद दोनों तरफ से दस राउंड फायरिंग की गई। पुलिस टीम के भारी पड़ने के बाद बदमाशों को स्कार्पियो छोड़कर भागना पड़ा। बदमाशों ने स्कार्पियो की सीट भी उखाड़ी हुई थी जिसमें तीन से चार गायों को भर लेते हैं।
स्कार्पियो में आए बदमाश मेवात गैंग से जुड़े सदस्य थे जो कि गो-तस्करी के साथ लूटपाट और चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। सूचना मिलने के बाद नाकाबंदी की गई थी जिसको तोड़कर फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ धारूहेड़ा थाना में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
-विद्यासागर, इंचार्ज सीआइए रेवाड़ी।