फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   फोलोअप

फोलोअप

Wed, 25 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
फोलोअप
दुष्कर्म का आरोपी कोच पुलिस गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जाटूसाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वॉलीबाल की नेशनल खिलाड़ी के साथ कोच द्वारा किए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किए। वहीं आरोपी कोच अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उल्लेखनीय है कि जाटूसाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वॉलीबाल की नेशनल खिलाड़ी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसके कोच ने अपनी एक महिला सहयोगी के साथ मिलकर दो वर्ष पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद महिला खिलाड़ी ने खेलना बंद कर दिया था। करीब छह माह पूर्व परिजनों द्वारा खिलाड़ी पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दबाव बनाया गया तो उसने अपने परिजनों को कोच द्वारा किए दुष्कर्म की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने कोच के सामने विरोध दर्ज कराया तो कोच ने खिलाड़ी व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराए। मामले में आरोपी कोच और उसकी सहयोगी महिला पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed