{"_id":"5b48f7fa4f1c1b3b748b47c6","slug":"181531508730-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या करने के मामले मे पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की हत्या करने के मामले मे पत्नी गिरफ्तार
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बेलन से सिर पर वार कर चुन्नी से दबाया पति का गला
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के डबल फाटक निवासी ऑटो चालक की हुई संदिग्ध मौत के मामले में मृतक की पत्नी पर दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी पर पति की चुन्नी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने वीरवार रात को महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ पर आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति शराब का आदि था। आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। वारदात के दिन भी उसका पति शराब पीकर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। तंग आकर महिला ने पहले आरोपी पर बेलन से वार किया था। इससे वह फर्श पर गिर पड़ा। उसके बाद आरोपी महिला पति राजन की छाती पर बैठ गई और अपनी चुन्नी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। गुरुवार रात को पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।