{"_id":"5afdda204f1c1bd9408b61a4","slug":"181526585888-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतुलन बिगड़ने से कार पलटी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संतुलन बिगड़ने से कार पलटी, एक की मौत
Updated Fri, 18 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक की मौत दूसरा गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी-बेरली रोड पर जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव रामपुरी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा सवार घायल हो गया। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जाटूसाना पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जाटूसाना पुलिस ने बताया कि शहर के साधुशाह नगर निवासी 18 वर्षीय अमित और 24 वर्षीय संदीप बुधवार रात को कार में बेरली से रेवाड़ी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान रामपुरी गांव के समीप कार का संतुलन बिगड़ गया। इससे कार पेड़ से टकराकर सड़क पर पलट गई। आसपास के लोगों ने दुर्घटना के बाद दोनों को संभाला और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। संदीप का शहर के प्राइवेट अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जाटूसाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।