फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   विजिलेंस टीम के साथ मारपीट

विजिलेंस टीम के साथ मारपीट

Wed, 15 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
विजिलेंस टीम के साथ मारपीट
विजिलेंस टीम से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भेदपुर गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की विजिलेंस टीम के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में बावल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बधराना निवासी इंद्रजीत उर्फ भोला एवं बेरवाल निवासी दिनेश के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को एसडीओ राजसिंह अपनी विजिलेंस टीम सहित गांव भेदपुर पनीया की ढाणी में बिजली चोरी पकड़ने गए थे। गांव में पहुंच कर टीम एक मीटर को चेक कर ही रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और उसने शोर मचा कर करीब दर्जन भर युवकों को बुला लिया। उनके हाथों में डंडे थे। उन्होंने आते ही टीम पर हमला कर दिया, जिसमें टीम में शामिल एसडीओ राजसिंह, जेई नरेंद्र एवं लाइनमैन घनश्याम को काफी चोटें आई थीं। पुलिस ने एसडीओ राजसिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की थी। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed