{"_id":"5c97cd21bdec22145b20e64c","slug":"171553452321-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का प्रयास करने वाला एक आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की भीम बस्ती में कुल्हाड़ी व अन्य तेजधार हथियार से हमला कर एक युवक की हत्या का प्रयास करने के मामले में सिटी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भीम बस्ती निवासी गौरव के रूप में हुई है। जांचकर्ता एएसआई प्रीत सिंह ने बताया कि 16 जनवरी को भीम बस्ती निवासी कुलदीप व उसके परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गौरव अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वहां पहुंचा और हमला कर दिया। झगड़े के दौरान बीच बचाव करने आए जैलदार बिल्डिंग निवासी गजेन्द्र उर्फ सोनू पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी व अन्य तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में सोनू को गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। देर शाम सिटी पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी गौरव को काबू कर लिया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।