फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दो मोटरसाईकिलों की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

दो मोटरसाईकिलों की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

Tue, 14 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
दो मोटरसाईकिलों की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी/धारूहेड़ा। शहर के पटौदी रोड और धारूहेड़ा में नंदरामपुरबास रोड पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पटौदी रोड पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।सदर थाना पुलिस ने बताया कि शहर के मोहल्ला रामसिंहपुरा निवासी 23 वर्षीय अजय और अजय नगर निवासी नवीन कुमार राजमिस्त्री का काम करते हैं। दोनों सोमवार सुबह बाइक पर सवार होकर चिल्हड़ गांव में जा रहे थे। जाट भूरथल गांव के समीप सामने से तेज गति से आ रहे एक अन्य बाइक के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में नवीन कुमार और दूसरे घायल युवक की हालत भी गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि दूसरे घायल युवक अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है जिसके कारण उसका नाम पता नहीं चल सका है।

धारूहेड़ा में कैंटर ने कुचला बाइक सवार छात्र
सोमवार शाम को धारूहेड़ा के नंदरामपुरबास रोड पर बगल से निकल रहे एक बाइक चालक को कैंटर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि धारूहेड़ा के छोटा बाजार निवासी विकास कुमार बाइक से नंदरामपुर बास रोड पर रहने वाले परिचित से मिलने के गया था। वापसी जब वह अपने घर आ रहा था तभी खुशखेड़ा राजस्थान से फरीदाबाद जा रहे एक कैंटर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed