{"_id":"5b5a1db94f1c1b19208b6f06","slug":"171532632505-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में गबन का आरोपी सरपंच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विकास कार्यों में गबन का आरोपी सरपंच गिरफ्तार
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में गबन का आरोपी सरपंच गिरफ्तार
रेवाड़ी। गांव के विकास कार्यों में गबन करने के आरोप में रोहडाई थाना पुलिस ने बुधवार को कन्हौरा गांव के पूर्व सरपंच सुखबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कन्हौरा निवासी मैनपाल सिंह ने वर्ष 2010 से 2015 तक सरपंच रहने के दौरान सुखबीर सिंह तथा ग्राम सचिव राममेहर सिंह पर विकास कार्यों के लिए आए सरकारी पैसों का गबन करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अदालत के आदेश पर 25 जुलाई 2017 मे आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
सीएम विंडो पर दी गई शिकायत के बाद उपायुक्त द्वारा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जाटूसाना को जांच सौंपी गई थी। शिकायतकर्ता मैनपाल ने अपनी शिकायत में पूर्व सरपंच सुखबीर सिंह द्वारा एक लाख 9 हजार 888 रुपये के पाईपों की खरीद करने, राशि चेक द्वारा देने व मौके पर कोई पाईप नहीं मिलने का आरोप लगाया था। इसके साथ साथ पाईपों के लीकेज, मिस्त्री व मजदूरों को की गई राशि की अदायगी में भी गड़बड़ी होने के आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में सरपंच, ग्राम सचिव सहित कई पंचों पर आपस में मिलकर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया था। अदालत के आदेश पर रोहड़ाई थाना पुलिस ने पूर्व सरपंच सुखबीर, ग्राम सचिव, राममेहर सिंह, पंच मदननाथ, पंच मनोहर लाल, पंच हरलालनाथ व एक महिला पंच के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान ही 21 जनवरी 2018 को आरोपित सुखबीर ने गबन की हुई राशि भी वापस जमा भी करा दी थी। पुलिस ने आरोपित पूर्व सरपंच को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया।