फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   विवाहिताओं की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विवाहिताओं की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 29 May 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
विवाहिताओं की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
दो महिलाओं ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले के गांव खंडोड़ा निवासी एवं शहर के हंसनगर निवासी दो महिलाओं ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में खंडोडा निवासी कविता ने बताया कि 29 जनवरी 2017 को उसकी शादी महेंद्रगढ़ जिले के गांव तुर्कियावास निवासी जयवीर के साथ हुई थी। उसके पिता ने अपनी क्षमता अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे और अधिक दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे। कई बार पंचायत स्तर पर भी ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी दहेज की मांग बढ़ती गई। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के हंसनगर निवासी विवाहिता ने राजस्थान के जिला चुरू के गांव निहांद निवासी अपने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। रेणु ने महिला पुलिस थाना को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में चुरू जिला के गांव निहांद निवासी राजपाल के साथ हुई थी। उसके परिजनों ने अपने सार्म्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद उसके ससुराल वालों ने उसे दहेज लाने के लिए परेशान करना श्ुुरू कर दिया। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई श्ुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed