Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एक्सपायरी दवाइयां खुले में जलाने का विरोध

एक्सपायरी दवाइयां खुले में जलाने का विरोध

Sat, 20 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
एक्सपायरी दवाइयां खुले में जलाने का विरोध
एक्सपायरी दवाइयां खुले में जलाने का विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार को सेक्टर-10 में एक्सपायरी डेट की दवाइयों को जलाते समय स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पाकर माडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दवाइयों से भरी वैन को कब्जे में लेकर कर्मचारियों को थाने ले जाकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार कृष्णानगर स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के कर्मचारियों ने शुक्रवार को दोपहर बाद एक्सपायरी डेट की दवाइयों को जलाना शुरू किया। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना के बाद माडल टाउन पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों का आरोप था कि कर्मचारियों की तरफ से गलत तरीके से दवाइयों को जलाया जा रहा है, जबकि दवाइयों को खुले में जलाना गलत है। पुलिस ने दवाइयों को जब्त कर दोनों कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। करीब दो घंटे बाद उनको छोड़ा गया।
विज्ञापन

-----
खुले में नहीं कर सकते डिस्पोज
एक्सपायरी डेट की दवाइयों को डिस्पोज करने के लिए गड्डा खोदकर दबाया जाता है। खुले में जलाया जायज नहीं है। यह केंद्र का मसला है उनके नियम क्या हैं देखने पड़ेंगे। - डॉक्टर विजय प्रकाश, एसएमओ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सूचना मिली थी कि कुछ लोग दवाइयां जला रहे हैं। दवाइयां जब्त कर दो लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस थाने लायी। बाद में जांच के बाद उनको छोड़ दिया गया। - जगदेव सिंह, एसएचओ, माडल टाउन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed