{"_id":"5a2c21f44f1c1bd1408bc08d","slug":"171512841716-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरफ्तार
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी।
महिला थाने ने शादी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मूल निवासी महेंद्रगढ़ जिले के गांव मुण्डिया खेड़ा हाल आनंद विहार गुरुग्राम निवासी अमित के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान के जिला अलवर निवासी एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उससे 12 जून 2015 को विकासपुरी आर्य समाज मंदिर नई दिल्ली में शादी की थी। इसके बाद वह थाना शहर क्षेत्र में किराये का मकान लेकर पति पत्नी के रूप में भी रहे। पीड़िता ने बताया कि गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे दूध में दवाई मिला कर दे दी और गर्भपात करा दिया। दिसंबर 2017 में आरोपी शादी के कागजात और उसके द्वारा मायके से लाए डेढ़ लाख रुपये लेकर बिना बताए उसे छोड़ कर चला गया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुराचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।