फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जमीनी विवाद में पांच एकड़ सरसों की फसल में लगाई आग, फायरिंग के बाद हुए फरार--19

जमीनी विवाद में पांच एकड़ सरसों की फसल में लगाई आग, फायरिंग के बाद हुए फरार--19

Sun, 31 Mar 2019 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में पांच एकड़ सरसों की फसल में लगाई आग, फायरिंग के बाद हुए फरार--19

विज्ञापन
बावल। क्षेत्र के गांव खुरमपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। आरोपी पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई । जिससे छर्रे लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। हमलावरों ने खेत में एकत्रित करीब पांच एकड़ की सरसों आग लगा दी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार खुरमपुर निवासी मांगेराम ने बताया कि गांव निवासी रामकुंवार के साथ वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने पांच एकड़ सरसों की फसल कटाई करने के बाद खलिहान में रखी हुई थी। शनिवार को अपने परिवार के साथ खेत में बने घर में मौजूद थे। इसी दौरान एक क्रूजर गाड़ी व बाइक पर रामकुंवार, निर्मला देवी, श्याम, मनोज, बाला, रोहित सहित करीब दो दर्जन लोग वहां पहुंच और हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग भी की। गोली के छर्रे से मांगेराम घायल हो गए। आरोपियों ने खलिहान में रखी सरसों में भी आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस व दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व पुलिस को देख कर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल मांगेराम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से खोल भी बरामद किए है। जांच अधिकारी एएसआई यशवंत सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed