फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दिन में हुई कहासुनी रात को दोस्तों के साथ शराब पीकर पड़ोसी किराएदार को गोलियों से भूना

दिन में हुई कहासुनी रात को दोस्तों के साथ शराब पीकर पड़ोसी किराएदार को गोलियों से भूना

Tue, 16 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दिन में हुई कहासुनी रात को दोस्तों के साथ शराब पीकर पड़ोसी किराएदार को गोलियों से भूना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी/धारूहेड़ा। धारूहेड़ा के सेक्टर छह स्थित बेस्टक सिटी की बीपीएल फ्लैट में किराये पर रह रहे दो पड़ोसियों में रविवार को दिन में विवाद हो गया। इसके बाद पड़ोसी रात को दोस्तों के साथ शराब के नशे में किराये पर रह रहे दो सगे भाइयों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में छोटे भाई की मौत हो गई जबकि बड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक को नामजद करके तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिला निवासी युद्धबीर और संतोष दोनों भाई पिछले डेढ़ साल से धारूहेड़ा में रह रहे थे। युद्धबीर एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत है और संतोष बेस्टेक मॉल में कार्यरत था। ये दोनों भाई सोसायटी के फ्लैट नंबर 357 में रहते थे। उनसे नीचे क्वाईर नंबर 358 में दिल्ली के बदरपुर निवासी और चालक संदीप उर्फ सुनील भी अपने दो दोस्तों के साथ रहता है। रविवार सुबह संदीप की युद्धबीर के भाई संतोष के साथ गंदगी डालने को लेकर बहस हो गई थी। उस समय तो उनके पड़ोसियों ने दोनों का बीचबचाव कर दिया। इसके बाद रात को संतोष व युद्धबीर सिंह करीब 10 बजे कंपनी से आ गए और अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान नीचे रहने वाला संदीप उनके क्वार्टर में पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही संतोष ने दरवाजा खोला तो संदीप ने उससे दिन वाली घटना का जिक्र करते हुए बहस करना प्रारंभ कर दिया। आरोप है कि संदीप के साथ उसके दो और दोस्त भी थे। इसी दौरान आरोपियों ने संतोष पर गोली चला दी और चार गोली संतोष के पेट व छाती में लगी। इसके बाद उन्होंने युद्धबीर पर भी गोली चला दी उसके पेट के समीप लगी। गोली चलाने के बाद आरोपी कार लेकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन

इधर गोली चलने के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया जिसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे तो दोनों भाइयों को नजदीक के अपैक्स अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया जबकि युद्धबीर को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील के क्वार्टर में मिली शराब की बोतलें
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने संदीप के भी क्वार्टर का मुआयना किया तो उसमें शराब की भी बोतलें मिली हैं। पुलिस ने बताया कि संभावना है कि संदीप ने पहले अपने दोस्तों के साथ शराब पी है और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया है।
टीमें गठित में दिल्ली में छापामारी
वारदात में शामिल संदीप दिल्ली के बदरपुर इलाके का रहने वाला है। इस घटना के बाद पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई है जो कि आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने युद्धबीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

---------------
इस संबंध में संदीप उर्फ सुनील सहित तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर टीम भेजी हुई हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। प्रारंभिक जांच में शराब पीने के बाद ही वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है।
-एएसआई सुनील कुमार, चौकी प्रभारी सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed