{"_id":"5b2560af4f1c1bf96e8b87bd","slug":"161529176239-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन पहले युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज करने के बदले पुलिस ने करा दिया समझौता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन पहले युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज करने के बदले पुलिस ने करा दिया समझौता
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पहले युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज करने के बदले पुलिस ने करा दिया समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। कसौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ पांच दिन पूर्व एक युवक द्वारा दुष्कर्म मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की बजाय पीड़िता का आरोपियों के साथ समझौता करा दिया। जबकि पीड़िता आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराना चाहती है।
कसौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ झुग्गियों में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता है। पांच दिन पहले 12 जून को परिवार के सभी सदस्य झुग्गी में सो रहे थे। इसी दौरान समीप ही रहने वाले एक युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि लड़की के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य उठ गए तथा आरोपी युवक को भी दबोच लिया गया। इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम को शिकायत दी गई। रात को ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि दूसरे दिन उसे व उसकी बेटी थाने में बुलाकर धमकाया तथा कागजातों पर अंगूठा लगवा लिए। इसके बाद अगले दिन लड़की का मेडिकल कराने के लिए सुबह दस बजे थाने में आने को कहा गया, लेकिन जब वह थाने गया तो उससे पुलिस कर्मियों ने कहा कि इस मामले में फैसला हो गया है। पीड़िता के पिता ने कहा कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म के बावजूद भी पुलिस ने आज तक मामला दर्ज नहीं किया है।
------
पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद महिला जांच अधिकारी द्वारा कसौला थाना में पहुंचकर मामले में कार्रवाई की गई। अब इस मामले में दोनों पक्षों में आपसी रजामंदी से समझौता हो गया है।
विज्ञापन
हीरामणी, महिला थाना प्रभारी
महिला जांच अधिकारी ने मामले की जांच की थी, जिसमें लड़की का कहना था कि उसके साथ दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई थी।
विनोद कुमार, थाना प्रभारी कसौला