फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   15 लाख की शराब से भरा ट्रक पकड़ा

15 लाख की शराब से भरा ट्रक पकड़ा

Sun, 27 May 2018 12:26 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
15 लाख की शराब से भरा ट्रक पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
सीआईए धारूहेड़ा की टीम ने शुक्रवार रात को दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर खरखड़ा गांव के निकट अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में करीब 15 लाख रुपये कीमत की शराब भरी थी। पुलिस के पीछा करने के बाद आरोपी ट्रक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को शराब समेत जब्त कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश बाद अवैध रूप से शराब बेचने वालों और परिवहन में लगे लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को धारूहेड़ा की सीआईए टीम को सूचना मिली कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक ट्रक में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह के साथ एएसआई रणबीर, अब्दुल रज्जाक, एचसी प्रदीप, इएएसआई इकबाल और सिपाही अनिल ने ट्रक को खरखडा कट के निकट रोकने का प्रयास किया। चालक ने ट्रक नहीं रोका। इसके बाद चालक ने ट्रक को सीधे गुरुग्राम की तरफ दौड़ा दिया। टीम ने पीछा नहीं छोड़ा और ट्रक को कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे के पास पकड़ लिया। उसमें सवार लोग अंधेेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच की तो ट्रक में शराब थी। ट्रक से पुलिस ने जमींदार ट्रांसपोर्ट तुंबाहेडी झज्जर की बिल्टी भी बरामद की है। इसमें किचन व बाथरूम का सामान भरा दिखाया गया है। जांच में पता लगा है कि यही ट्रक पहले भी दो बार अवैध शराब के मामले में पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने ट्रक से करीब 15 लाख रुपये कीमत की 576 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। धारूहेड़ा पुलिस ने ट्रक से मिले कागजात के आधार पर गांव रतनथल निवासी ट्रक मालिक विष्णु सिंह और अन्य अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----
अवैध शराब तस्करों सहित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई: दुग्गल
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने कहा कि सीआईए ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अवैध शराब की तस्करी में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में शामिल सभी लोगों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed