फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - स्टोर संचालक को भी पकड़ा

- स्टोर संचालक को भी पकड़ा

Sat, 09 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
- स्टोर संचालक को भी पकड़ा
मेडिकल स्टोर से नशीली दवाएं बरामद, सील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के बस स्टैंड के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की हैं। इस दौरान स्टोर संचालक ने बरामद की गई दवाइयां टीम से छीन कर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया है। ड्रग इंस्पेक्टर अमनदीप चौहान ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ बस स्टैंड के सामने स्थित आकाश मेडिक्योर पर कार्रवाई की। टीम ने मेडिकल स्टोर से दवाइयां जब्त कर ली। इसी दौरान स्टोर संचालक राकेश गुप्ता ने टीम से दवाइयां छीनकर भागने का प्रयास किया। भागने के दौरान सभी दवाइयां सड़क पर भी बिखर गईं, परंतु उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। दवाइयां जब्त कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को सौंप दी गई है। वहीं, मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।

---
नशे में करते हैं प्रयोग
अमनदीप ने बताया कि युवा सूखे नशे के रूप में इन प्रतिबंधित दवाइयों का प्रयोग करते हैं। स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थी इसका अधिक सेवन सेवन करते हैं। कीमत कम होने के कारण युवा इसका उपयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसी कार्रवाई चलती रहेगी। अगर लोगों के पास इस तरह की कोई सूचना है तो वह बताए हम कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed