गाड़ी लूटने की झूठी साजिश रचने के मामले में स्कार्पियो मालिक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोल थाना क्षेत्र के पाडल मोड़ के समीप एक स्कॉर्पियो गाड़ी लूटने की साजिश रचने के मामले में स्कार्पियो मालिक महेन्द्रगढ़ निवासी संदीप, राजकुमार, आकोदा निवासी कृष्ण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी महेंद्रगढ़ के गांव बेरी निवासी रवि को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
कुंड चौकी इंचार्ज एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि सोमवार एक जुलाई की अल सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि नारनौल रोड पर गांव पाडला के मोड़ के समीप एक को युवक को पेड़ से बांध रखा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। चालक रवि ने पुलिस को बताया कि एक गाड़ी के अंदर कुछ लोग सवार होेकर आए और उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रुकवा लिया।
मारपीट की और उसे पेड़ से बांध कर गाड़ी ले गए। शुरूआती पूछताछ में ही पुलिस को युवक पर शक हो गया था। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछने पर गाड़ी चालक आरोपी रवि ने गाड़ी मालिक व उसके दोस्त द्वारा रची गई गाड़ी लूटने की इस वारदात से पर्दा उठाते हुए सारी सच्चाई पुलिस को बता दी।
पूछताछ में पता चला कि महेंद्रगढ़ जिला के गांव पोता निवासी संदीप ने 17 जून को कोटक महिंद्रा फाइनेंस कंपनी से स्कार्पियो गाड़ी फाइनेंस कराई थी। गाड़ी लेने के बाद आरोपी ने अपने साथी महेंद्रगढ़ निवासी राजकुमार व आरोपी रवि के साथ मिलकर यह सारा षड़यंत्र रचा था।
लूट की इस योजना से चार दिन पूर्व ही आरोपी संदीप इस स्कॉर्पियो गाड़ी को 8 लाख रुपये में किसी अन्य व्यक्ति को बेच चुका था और लूट का झूठा मुकदमा दर्ज कर इंश्योरेंस कंपनी से गाड़ी का 15 लाख रुपये का क्लेम लेने का प्लान बनाया हुआ था। लेकिन पुलिस ने आरोपी के मंसूबों पर पानी फेरते हुए वारदात से पर्दा उठा दिया। आरोपी रवि से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इस साजिश में शामिल तीनों आरोपियों को भी काबू कर लिया है।