फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पैरोल जंपर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पैरोल जंपर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 01 Jul 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
पैरोल जंपर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेवाड़ी। लूट की एक वारदात में सात साल की सजा होने के बाद पैरोल पर आया एक आरोपी दोबारा वापस नहीं लौटा। 18 साल तक वह अपनी पहचान छुपा कर गुजरात में रहा। रविवार सुबह कुंड चौकी पुलिस ने आरोपी को गांव माजरा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए कुंड चौकी प्रभारी जसवंत ने बताया कि वर्ष 2000 में सदर थाना क्षेत्र में लूट की एक वारदात हुई थी। इस वारदात में शामिल गांव माजरा भालखी निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू को रेवाड़ी कोर्ट ने वर्ष 2002 में सात साल की सजा सुनाई थी। उसके कुछ माह बाद ही वह जेल से पैरोल पर कुछ दिन के लिए छूटा था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। इस पर संज्ञान लेते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खोल थाना पुलिस को जितेन्द्र को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। कुंड चौकी पुलिस लगातार जितेन्द्र की तलाश में लगी हुई थी। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वह माजरा के खेतों में छुपा हुआ है। पुलिस ने दबिश दी और उसे काबू कर लिया। जितेन्द्र ने बताया कि वह 18 साल तक गुजरात के अहमदाबाद में छुपा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed