फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बावल पंचायत समिति के चेयरमैन के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी काबू

बावल पंचायत समिति के चेयरमैन के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी काबू

Thu, 13 Jun 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
बावल पंचायत समिति के चेयरमैन के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी काबू
रेवाड़ी। बैठक के दौरान बावल पंचायत समिति के चेयरमैन के साथ मारपीट करने के एक आरोपी बावल के मोहल्ला कानूनगो निवासी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले के दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार को बावल पंचायत समिति चेयरमैन विरेंद्र छिल्लर की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। बैठक के बाद वे अपने कार्यालय में अधिकारी व पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठे हुए थे। अचानक ही आरोपी हेमंत अपने दो अन्य साथियों के साथ डंडा लेकर वहां पहुंच गया तथ विरेंद्र छिल्लर पर हमला कर दिया था। हमले में वे घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बावल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया गया था। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने विरेंद्र छिल्लर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed