फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चाचा-भतीजी को गोली मारने वाला पुलिस की पकड़ से दूर

चाचा-भतीजी को गोली मारने वाला पुलिस की पकड़ से दूर

Sat, 08 Jun 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
चाचा-भतीजी को गोली मारने वाला पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव भगवानपुर में तेज आवाज पर म्यूजिक बजाने से रोकने पर चाचा-भतीजी को गोली चलाने वाले आरोपियों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया है। शुक्रवार की शाम सदर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उस पर आरोपियों को पनाह देने का आरोप है। वहीं मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें छापे मार रही है।
गांव भगवानपुर निवासी राजेश के घर के निकट ही उनका पड़ोसी अनिल उर्फ सुंडू कार में तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहा था। उसके पास ही गांव निवासी सुनील व हालूहेड़ा निवासी आजाद भी खड़े थे। म्यूजिक की तेज आवाज सुन कर राजेश और उसके पिता परमानंद वहां पहुंचे और आवाज धीमी करने के लिए कहा। लेकिन आवाज धीमी करने की जगह अनिल ने गाली गलौच शुरू कर दी। शोर सुन भतीजी अलिशा भी वहां पहुंच गई। इसी बीच अनिल के घर से पांच-छह आदमी बाहर आए और मारपीट शुरू कर दी। अनिल ने पिस्तौल निकाल कर उन पर फायरिंग कर दी । गोली राजेश की गर्दन को छूकर निकल गई। वहीं आलिशा के हाथ में गोली लगी। गोली मारने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए थे। पुलिस की टीमें तभी से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है। फिलहाल आरोपियों को सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक आरोपी को पनाह देने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दोनों घायलों की हालत पहले बीच खतरे से बाहर है। एएसआई राजसिंह, थाना सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed