फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   परिवार के साथ ससुराल जा रहे युवक की कार को डंपर ने मारी टक्कर, चार घायल, 6 माह की बच्ची की मौत

परिवार के साथ ससुराल जा रहे युवक की कार को डंपर ने मारी टक्कर, चार घायल, 6 माह की बच्ची की मौत

Wed, 29 May 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
परिवार के साथ ससुराल जा रहे युवक की कार को डंपर ने मारी टक्कर, चार घायल,  6 माह की बच्ची की मौत
रेवाड़ी। नारनौल रोड पर गांव गोविंदपुरी के पास सोमवार शाम डंपर वाहन की टक्कर से कार में सवार होकर माता पिता के साथ ननिहाल जा रही छह माह की बच्ची याशिका की मौत हो गई। दुर्घटना में बच्ची के माता-पिता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायलों हो गए, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी रणजीत अपनी पत्नी प्रियंका, बेटे मयंक और छह माह की बेटी याशिका के साथ ससुराल जा रहे थे। उनके साथ ताऊ का लड़का पवन भी था। कार जैसे ही नारनौल रोड पर गोविंदपुरी के पास पहुंची तो सामने से आ रहे डंपर वाहन ने कार को टक्कर मार दी। जिससे रणजीत, प्रियंका, मयंक और पवन व याशिका घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हादसे में घायल छह माह की बच्ची याशिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि अन्य घायलों की हालत भी गंभीर है। उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि अभी डंपर चालक के बारे में जानकारी नहीं है। जल्द ही डंपर चालक का पता लगा लिया जाएगा। इस बारे में पुलिस की टीम काम कर रही है। घायलों के हालत सुधरने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed