{"_id":"5ce6e1dabdec22077b458eaf","slug":"15586350212-rewari-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमजी मॉल के सामने खड़ी सेंट्रो कार में आग लगी, जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीएमजी मॉल के सामने खड़ी सेंट्रो कार में आग लगी, जलकर राख
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
रेवाड़ी। शहर के सरकुलर रोड स्थित बीएमजी मॉल के सामने वीरवार दोपहर कार में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कार के मालिक का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
वीरवार दोपहर को करीब साढे बारह बजे शहर के बीएमजी मॉल के सामने एक सेंट्रो कार खड़ी थी। अचानक कार में अचानक आग लग गई। कार में कोई व्यक्ति नहीं था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने कार में आग देखकर फायर ब्रिगेड को फोन किया। सूचना के बाद दमकल भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। मौके पर खड़े काफी लोग आग लगने की वीडियो बनाते रहे। बाद में कुछ लोग आग बुझाने की वीडियो बनाते रहे। कार में आग के कारण ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। आने-जाने के लिए एक ही सड़क का उपयोग किया गया। जिस कारण कुछ देर तक जाम के हालात भी बने। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु किया। अभी तक कार के मालिक का अभी तक कोई पता नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।