फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लेनदेन के विवाद में ठेकेदार पर हमला

लेनदेन के विवाद में ठेकेदार पर हमला

Thu, 23 May 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में ठेकेदार पर हमला
धारूहेड़ा। सोहना रोड स्थित संतोष कॉलोनी में रहने वाले एक ठेकेदार के घर पर बिना नंबर की स्कार्पियो सवार दबंगों ने पांच राउंड हवाई फायर किए। इसके बाद दबंग फरार हो गए। ठेकेदार ने की सूचना धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस के अलावा सीआईए-टू की टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संतोष कॉलोनी निवासी ठेेकेदार हेमंत शर्मा ने बताया कि मंगलवार को वह घर में थे। आरोप है कि इसी दौरान बगैर नंबर की स्कार्पियो कार में सवार होकर आए गुरुग्राम निवासी अरूण और संदीप के अलावा चार-पांच अन्य लोगों ने पहले उनके घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही वह बाहर आए तो दबंगों ने एक के बाद एक पांच राउंड फायर कर दिए। हेमंत ने कहा फायरिंग में वह बाल-बाल बचे। गोलियों की आवाज सुनकर कॉलोनी में दहशत फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलियों के खाली खोल बरामद किए। हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर दबंगों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित हेमंत शर्मा के बताया कि उसने छह माह पहले गुरुग्राम निवासी अरूण से 30 हजार रुपये उधार लिए थे। एक माह बाद ही उसने यह नकदी अरूण को वापस लौटा दी। मंगलवार की शाम अरूण व उसके साथी फिर से पैसे लेने के लिए उसके घर पहुंचे थे । मना करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

मामला पैसों के लेनदेन का है। पांच राउंड फायरिंग हुई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए-टू और गुरुग्राम पुलिस की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संतोष कुमार, जांच अधिकारी, सेक्टर-6 थाना, धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed