{"_id":"5c97bfa6bdec2213f80165d4","slug":"151553448870-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस परिचालक के साथ युवकों ने की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस परिचालक के साथ युवकों ने की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-71 पर गांव रोहडाई मोड़ के समीप परिचालक द्वारा किराया मांगने पर कुछ युवकों ने मारपीट की। परिचालक ने रोहडाई थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है।
पुलिस के अनुसार जिला रोहतक के गांव बालंद निवासी जगदीश ने बताया कि रेवाड़ी से झज्जर के बीच चलने वाली बस पर परिचालक है। शनिवार को वो सवारियां लेकर रेवाड़ी से झज्जर जा रहा था। हाईवे पर गांव रोहडाई मोड़ के निकट से तीन-चार लड़के बस में सवार हो गए। उसने युवकों से टिकट कटाने के लिए कहा, लेकिन युवकों ने कहा कि उनका बस पास बना हुआ है। परिचालक द्वारा पास दिखाने की कहने पर युवकों ने झगड़ा शुरू कर दिया। गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। उन्होंने अपने एक और साथी को भी मौके पर बुला लिया। युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। झगड़े के दौरान सरकार की ओर से जारी की गई टिकटें भी गुम हो गई। सूचना मिलने के बाद रोहडाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। बताया गया है कि आरोपी अपने एक साथी को राजू नाम लेकर बोल रहे थे। रोहडाई थाना पुलिस ने जगदीश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।