{"_id":"5bd763c6bdec226d0679cbdc","slug":"151540842438-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो रहा डेंगू के डंक का प्रकोप कम, मरीजों की संख्या पहुंची 70 पर, 500 संभावित मरीजों के लगाए गए हैं टैस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं हो रहा डेंगू के डंक का प्रकोप कम, मरीजों की संख्या पहुंची 70 पर, 500 संभावित मरीजों के लगाए गए हैं टैस्ट
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 70 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, एक सप्ताह पहले 64 थी संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले में डेंगू का प्रकोप अब बेकाबू होने लगा है। आलम यह है कि मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है और अब तक 500 से भी अधिक डेंगू के संभावित मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 70 की पुष्टि हो चुकी है। पीड़ितों मरीजों की संख्या नागरिक अस्पताल में कम और निजी अस्पतालों में बहुत अधिक है। ऐसे में आने वाले दिनों में डेंगू का असर और भी बढ़ सकता है।
जिला में सितंबर से डेंगू के मामले आने की शुरूआत हुई थी और अब इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। अभी तक जिले में डेंगू के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। एक सप्ताह पहले मरीजों की संख्या 64 थी। अब 6 नए और मरीजों की पुष्टि हो गई है। नागरिक अस्पताल के अलावा शहर में बने करीब 50 प्राइवेट अस्पतालों व क्लीनिक में भी डेंगू के मरीज आ रहे हैं। निजी अस्पताल व क्लीनिक मरीजों से भरे हैं। नागरिक अस्पताल की रिपोर्ट की मानें तो 26 अक्तूूबर तक जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 70 थी। पिछले दिनों छुट्टी होने के से टेस्ट नहीं हुए, जो अब किए जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल में फिलहाल संभावित डेंगू के 500 मरीजों के टेस्ट मशीन में लगाए हैं। उनकी रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि इन मरीजों की संख्या में कितनी वृद्धि हुई है। इधर, लगातार बढ़ते जा रहे डेंगू के प्रकोप से आमजन में भय पैदा हो रहा है।
गत वर्ष 20 अक्टूबर तक थे डेंगू के 80 मरीज:
गत वर्ष भी डेंगू का जबरदस्त प्रकोप था। गत वर्ष 20 अक्टूबर तक डेंगू के 80 मरीज पाए गए थे और 31 दिसंबर तक यह संख्या 350 के पार पहुंच गई थी। गत वर्ष नागरिक अस्पताल में डेंगू का टेस्ट करने के लिए करीब एक हजार मरीजों के सैंपल लगाए गए थे। इस वर्ष 20 अक्टूबर तक मरीजों की संख्या 64 थी, जो 23 अक्टूबर तक 70 पर पहुंच गई। नागरिक अस्पताल में मरीजों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। प्राईवेट अस्पतालों से भी अस्पताल में डेंगू के टैस्ट कराने के लिए मरीजों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
डेंगू के संभावित मरीज आ रहे हैं। प्राईवेट अस्पतालों से भी मरीजों की सूचना आ रही है। फिलहाल डेंगू के संभावित 500 मरीजों का टेस्ट लगाया हुआ है। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि मरीजों की संख्या में कितनी वृद्धि हुई है। डेंगू व मच्छर जनति अन्य बीमारियों से बचाने के लिए फॉगिंग कराई जा चुकी है।अस्पताल में मरीजों की सुविधा व उपचार का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
डॉ. कमल मेहरा डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया