फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जोधपुर एक्सप्रेस में सवार यात्री के उड़ाए डेढ़ लाख रुपये

जोधपुर एक्सप्रेस में सवार यात्री के उड़ाए डेढ़ लाख रुपये

Mon, 09 Jul 2018 06:13 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
जोधपुर एक्सप्रेस में सवार यात्री के उड़ाए डेढ़ लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली सराय रोहिल्ला से जोधपुर अपनी पत्नी के साथ जा रहे एक फर्नीचर व्यवसायी के बैग से ट्रेन में चोर डेढ़ लाख रुपये की नकदी तथा जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की शिकायत मिलने के बाद रेवाड़ी जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जोधपुर के शास्त्री नगर निवासी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि वह शनिवार रात डेढ़ बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलकर जोधपुर को जाने वाली मंडोर एक्सप्रेस में सवार हुआ था। उसकी पत्नी इंद्राणी भी दूसरी सीट पर सोई हुई थी। रात को उसकी पत्नी सो गई थी तथा रविवार सुबह करीब साढे चार बजे जब उसकी पत्नी की आंख खुली तो बैग गायब मिला। बैग डेढ लाख रुपये, एक एपल मोबाइल फोन, घड़ी व डेबिट कार्ड रखे थे। काफी तलाश करने पर कोई सुराग नहीं मिला। यात्रियों ने बताया कि कुछ देर पूर्व ही लोहारू रेलवे स्टेशन गया है। शिकायत में बताया पर्स चोरी संभवतया महेंद्रगढ व लोहारू के बीच हुई है। जीआरपी ने व्यापारी की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed