फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एक की मौत चार घायल

एक की मौत चार घायल

Fri, 11 May 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
एक की मौत चार घायल
सवारी उतार रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर बनीपुर चौक पर सवारियों को उतार रही राजस्थान परिवहन निगम की एक बस को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में बस के समीप खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को बावल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जयपुर से दिल्ली जा रही राजस्थान परिवहन निगम की बस दोपहर 12 बजे बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित बणीपुर चौक पर पहुंची। बस का चालक सवारियां उतार रहा था। कुछ सवारियां बस में चढ़ने के इंतजार में बाहर खड़ी थीं। इसके अलावा अन्य बस में जाने वाले यात्री बस के पीछे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इसमें बस के पीछे अन्य वाहन का इंतजार कर रहे अलवर जिले के गांव मौकलवास निवासी एवं निजी कंपनी में कार्यरत धर्मपाल की मौत हो गई। इसमें चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में बनवारी, दिनेश और दो अन्य शामिल हैं। घटना के बाद बनीपुर चौक पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को तत्काल बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। कसौला थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed