{"_id":"5ae378684f1c1b5c098b6dd9","slug":"151524856936-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गियों मेें लगी आग, गड़रिया लुहारों का घरेलू और शादी का सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुग्गियों मेें लगी आग, गड़रिया लुहारों का घरेलू और शादी का सामान जलकर हुआ राख
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
झुग्गियों मेें लगी आग, गड़रिया लुहारों का घरेलू और शादी का सामान जलकर हुआ राख
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के कोनसीवास रोड स्थित सेक्टर-4 के समीप शुक्रवार सुबह गड़रिया लुहारों की झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग लगने से अन्य के साथ एक परिवार की अपनी बेटी की शादी के लिए लाया सामान भी जलकर राख हो गया। घटना के वक्त यहां रहने वाले परिवारों के लोग नारनौल स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित जागरण में गए थे।
कोनसीवास रोड पर सेक्टर-4 के समीप काफी वर्षों से गड़रिया लुहारों के आठ-दस परिवार झुग्गियों में रहते हैं।
यहां रहने वाले परिवार सिल्वर व लोहे के घर और खेती में काम आने वाले उपकरण बनाकर बेचते हैं। झुग्गियों में रहने वाले प्रकाश चंद की बेटी बिंदिया की मई के प्रथम सप्ताह में शादी होने वाली थी। इसके लिए परिवार द्वारा घरेलू उपयोग से लेकर टीवी, फ्रिज सहित अन्य सामान एकत्रित किया हुआ था। सुरतियां ने भी अपनी बेटी के इलाज के लिए 25 हजार रुपये जुटाए थे। वह भी आग में जलकर राख हो गए। झुग्गियों में रहने वाले परिवारों के सभी सदस्य नारनौल स्थित खालड़ा वाले हनुमान महाराज के जागरण में शामिल होने गए थे। यहां पर परिवार का एक सदस्य मौजूद था। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे झुग्गियाें में आग लग गई। झुग्गियों में सो रहा युवक की नींद खुली तो उसने शोर मचा दिया। एक झुग्गी में लगी आग कुछ देर बाद सभी झुग्गियों में फैल गई। आग लगी देखकर सेक्टरों में रहने वाले लोग भी जग गए। उन्होंने तुरंत ही दमकल को मामले की सूचना दी। सेक्टर के लोगों ने भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं रहे। आग की सूचना के बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जागरण में गए परिवार के लोग वापस आए और सामान संभाला। जले सामान को देखकर गड़रियां लुहारों की महिलाएं रोने लगी। आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और जरूरत का सामान मुहैया कराया। पीड़ित परिवारों ने किसी शरारती तत्व पर शंका जाहिर कर उपायुक्त पंकज के पास पहुंचकर सहायता की गुहार लगाई।