{"_id":"5a6cd2ac4f1c1b76268b6823","slug":"151517081260-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दीपावली की रात को शहर के अलावा नाहड़ में पटाखों और शार्ट-सर्किट की वजह से दो दुकानों सहित दस स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई। शहर के गुड़ बाजार में एक रेडिमेड कपड़ों के शोरूम में लगी आग से लाखों रुपये के कपड़े जल गया। इसके अलावा कोसली के नाहड़ गांव में भी एक रेडिमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। इसके अलावा शहर के रामपुरा में कबाड़ और कई गांवों में ईंधनों में आग लग गई। आगजनी की इन घटनाओं की वजह से दमकल कर्मचारी भी रातभर मशक्कत करते रहे।
शहर के गुड़ बाजार में शहर निवासी अजय जैन ने अजय हौजरी के नाम से रेडिमेड कपड़ों की थोक दुकान कर रखी है। मंगलवार रात को अच्छी तरह दुकान बंद कर घर चले गए। रात को करीब एक बजे बाजार के चौकीदार ने दुकान के अंदर से आग की लपटें उठती देखी तो पुलिस व दमकल केंद्र को सूचना दी। पुलिस व दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़ों सहित अन्य सामान जलकर राख हो चुका। सूचना के बाद दुकान का मालिक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन आगजनी की वजह पता नहीं चल पाई है।
मलेशियावास में कड़बी में लगी आग
गांव मलेशियावास निवासी राहुल ने गांव में खाली जगह में अपनी कड़बी इक्कठा कर रखी थी। वीरवार को दिन में करीब साढे 11 बजे कड़बी में अचानक आग लग गई। कड़बी में आग की लपटें देखकर लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग कम होने की बजाय बढ़ गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण करीब सौ मण कड़बी जल गई।
विज्ञापन
नाहड़ में भी रेडिमेड की दुकान में लगी आग
गांव नाहड़ में दिवाली की रात को अज्ञात कारणों से कपड़े की दुकान में आग लग गई जिससे लाखों रुपये के कपड़े जल कर राख हो गए। नाहड़ निवासी नीतेश कुमार ने गांव में कपड़े की दुकान की हुई है। दिवाली की रात को अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग कम होने की बजाय बढ़ती चली गई। कोसली में दमकल केंद्र में सूचना देने पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया गांव में ही हुई एक अन्य आगजनी की घटना में लगभग 100 मण कड़बी जलकर राख हो गई। पुलिस के अनुसार नाहड़ निवासी राकेश ने बताया कि गांव में खाली भूमि में उसने करीब सौ मण कड़बी डाल रखी थी। रात को अचानक उसमें आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
भैरू का बास में भी जली कड़बी
गांव भैरू का बास निवासी पूनम देवी ने गांव में खाली प्लॉट में कड़बी डाल रखी थी। रात को अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। सूचना के बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इसके अतिरिक्त गांव गुडियानी में रात को पटाखों के कारण गांव निवासी बंटी की करीब पचास मण कड़बी में आग लग गई।
खोरी में कई परिवारों का ईंधन जला
गांव खोरी निवासी रणधीर ने गांव के बाहर ईंधन लगाया हुआ है। दिवाली की रात को पटाखे चलाते समय गांव के बाहर सड़क किनारे डाल रखे ईंधनों में आग लग गई। आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद आग की चपेट में दूसरे परिवारों का भी ईंधन आ गया। इसके बाद पहुंचे दमकल कर्मियो ंने आग पर काबू पाया।
चौकी नंबर दो में जली 30 मण कड़बी
गांव चौकी नंबर दो में पटाखे चलाते समय गांव निवासी पवन कुमार की करीब 30 मण कड़बी में आग लग गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल व पुलिस को दी। दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसी तरह शहर से सटे गांव रामपुरा में सुभाष कबाड़ी द्वारा डाले गए कबाड़े के सामान में पटाखे चलाते समय लग गई इसके बाद पटाखे चला रहे लोगों में भगदड़ मच गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पया। शहर के तुर्कियावास रोड पर प्रदीप कुमार ने भी कबाड़ की दुकान की हुई है। रात को अचानक कबाड़ में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।