{"_id":"5a57b46f4f1c1b29198b46db","slug":"151515697263-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकेबंदी के बाद पकड़ से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाकेबंदी के बाद पकड़ से बाहर
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्टल दिखाकर पेट्रोल पंप से चार हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
जाटूसाना।
स्टेट हाईवे-71 पर खेड़ा आलमपुर के समीप वीरवार शाम शांति पेट्रोल पंप पर तीन हथियारबंद बदमाश सेल्समैन से चार हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस की नाकेबंदी करने के बाद भी लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राज मार्ग नंबर-71 पर गांव खेडा आलमपुर के पास स्थित शांति पेट्रोल पंप पर शाम चार बजे मुंह पर कपड़ा बांधकर तीन अज्ञात युवक बाइक से पहुंचे। वहां सेल्समैन महिपाल से 200 रुपये का पेट्रोल डलवाकर उससे पैसे देने को कहा। नहीं देने पर सेल्समैन को पिस्टल दिखाकर उससे चार हजार रुपये लूट लिए। मामले की जानकारी रोहड़ाई थाने में दी गई। सूचना पर रोहड़ाई थाना प्रभारी जगदीश मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाकाबंदी कराई लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
-----------------
अनेक घटनाएं होने के बाद भी नही हो रही सुरक्षा
राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन लूट की घटनाएं होने के बाद भी इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसी फिलिंग स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित पंजाब बैंक की शाखा में दो बार लूट हो चुकी है। रोहडाई स्थित एक बैक शाखा में भी लूट का प्रयास हुआ। इसके बाद भी पुलिस क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश नहीं लग सका है।
विज्ञापन
----------------
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिला। लुटेरों की संख्या तीन बताई जा रही है। उन्होंने कपड़े से मुंह ढका था। सीसीटीवी कैमरे पड़ताल की जा रही है।
जगदीश, थाना प्रभारी, रोहड़ाई