{"_id":"59a9c4524f1c1b4c738b4be2","slug":"151504298066-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- दूसरे धर्म के लड़के से तीन साल पहले की थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- दूसरे धर्म के लड़के से तीन साल पहले की थी शादी
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पर लगाया बंधक बनाकर मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के संघी का बास मोहल्ला में एक महिला ने अपने पति पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों अलग-अलग धर्मों से हैं। उन्होंने तीन साल पहले शादी की थी। महिला ने लड़के की बुआ पर मारपीट व बंधक बनाकर रखने तथा एक मस्जिद के मौलवी पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। लड़का यहां अपनी बुआ के रहता था।
यूपी के कन्नौज जिला के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके गांव का मोहम्मद आसिफ वर्ष 2014 में उसे घर से भगाकर जम्मू ले गया। वहां उसने उससे शादी कर ली। युवती का कहना है कि वह घर से करीब तीन लाख रुपये नकदी और करीब पांच लाख रुपये के गहने लेकर आई थी। इसके बाद वह आसिफ के साथ कई जगह रही। पिछले दिनों आसिफ उसे रेवाड़ी में संघी का बास मोहल्ले में अपनी बुआ के यहां ले आया। यहां पर वे किराए के मकान में रहने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पैसे खत्म होने के बाद आसिफ आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा। शुक्रवार को किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब हुई। इसके बाद पड़ोसियों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। शहर थाना पुलिस ने आसिफ को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। उपचार के बाद युवती को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दूसरी ओर आसिफ का कहना है कि युवती ने बिना किसी दबाव के उसके साथ कोर्ट में शादी की है।
------------
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक की बुआ व मस्जिद के मौलवी सहित अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
- अरविंद कुमार, एएसआई, चौकी प्रभारी, गोकल गेट