फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   तीन साल से भगौड़ा घोषित अवैध हथियार के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे

तीन साल से भगौड़ा घोषित अवैध हथियार के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे

Wed, 14 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
तीन साल से भगौड़ा अवैध हथियार के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सीआईए पुलिस ने रविवार शाम अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंजारवाड़ा निवासी दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई है। आरोपी दीपू ने पुलिस पूछताछ में 26 मई की रात सर्कुलर रोड पर जैन स्कूल के नजदीक ऑटो में सवार युवक से नोटों से भरा बैग छीनने की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी हुई नकदी का करीब 1.5 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। नकदी छीनने की इस वारदात में शामिल एक आरोपी अजीत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर तीन हजार रुपए बरामद कर चुकी है। बता दें कि 26 मई की रात को जैन स्कूल के नजदीक बाइक पर आए दो युवक ऑटो सवार रोहड़ाई निवासी अजीत कुमार से पिस्तौल के बल पर करीब साढे़ तीन लाख रुपये, लैपटॉप सहित अन्य कागजात छीन कर फरार हो गए थे।

सीआईए प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि सीआईए को सूचना मिली थी कि एक युवक सनसिटी के पास अवैध हथियार सहित खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी और उक्त आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से एक बाइक, एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस, तीन मोबाइल फोन तथा 10 सिम बरामद की है। जानकारी मुताबिक आरोपी दीपू आपराधिक प्रवृति का है और चोरी की वारदातों में करीब तीन साल से पीओ घोषित किया हुआ है। इसके अलावा आरोपी दुष्कर्म के मामले में भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed