{"_id":"593c34244f1c1bb4248b4580","slug":"149711775214-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों से मारपीट मामले में ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली कर्मियों से मारपीट मामले में ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कर्मियों से मारपीट मामले में ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बिजली निगम के जेई व अन्य कर्मियों से तीन दिन पहले हुई मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार को गांव रायपुर के लोग भी एसपी से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि मामले में बिजली कर्मियों ने गांव के लोगों और महिलाओं से अभद्रता की थी। लेकिन पुलिस ने मामले में एकतरफा कार्रवाई करते हुए महज ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दर्जन से ज्यादा ग्रामीण शनिवार को एसपी संगीता कालिया से मिलने पहुंचे। न्याय गुहार लगाने वालों में दर्जन भर से ज्यादा महिलाएं थीं। उन्होंने एसपी को बताया कि बुधवार को हुई कार्रवाई में बिजली कर्मियों ने ग्रामीणों और खासकर गांव की महिलाओं से अभद्रता की थी। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों की मारपीट थी। इसकी जानकारी उसी दिन सदर थाने में भी दी थी। मामले में एसपी ने उचित जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।