{"_id":"5c97bfa0bdec2214516f4be6","slug":"141553448864-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारूहेड़ा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारूहेड़ा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा कस्बा में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की दी है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बावल थाना अंतर्गत गांव टांकड़ी निवासी महाबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी मधू का विवाह वर्ष 2006 में धारूहेड़ा निवासी विकास के साथ हुआ था। शुरूआत में सब ठीकठाक चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद उसका पति व सास उसके साथ मारपीट करने लगे। शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी ने बताया था कि उसके पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध है, जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने के साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। रविवार को उन्हें सूचना मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति व सास पर बेटी की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।