{"_id":"5c3cef77bdec2273344b060b","slug":"141547497335-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार से टकराई तेज गति से आ रही बाइक, दो की मौत, एक घायल...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार से टकराई तेज गति से आ रही बाइक, दो की मौत, एक घायल...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुड्डी में दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक घंटे तक सड़क किनारे पड़े रहे, दो की मौत, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
नाहड़। खंड के गांव जुड्डी में सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक तेज रफ्तार बाइक सड़क से लगते प्लॉट की दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पंच के बेटे अजीत और उसके दोस्त जगबहादुर की मौत हो गई जबकि तीसरा युवक साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर दौड़ के लिए गांव के सुधराणा सड़क मार्ग पर जा रहे थे। गांव में हादसे के कारण मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदल गईं।
कोसली पुलिस के अनुसार गांव जुड्डी निवासी पंच मुकेश कुमार का बेटा अजीत सिंह गांव के ही दोस्त साहिल के साथ दौड़ लगाने जाता था। उनके साथ गांव के जलघर पर रहने वाले नेपाल निवासी कबीरा का बेटा जगबहादुर भी जाता था। सुबह करीब साढ़े चार बजे बाइक लेकर अजीत और राहुल गांव के जलघर पहुंचे और वहां से जगबहादुर को भी अपने साथ ले लिया। इसके बाद तीनों गांव से होते हुए सुधराणा सड़क की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के साथ लगते प्लॉट की दीवार से टकरा गई। हादसे में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सुबह का समय होने के कारण करीब एक घंटे तक ये हादसा स्थल पर पड़े रहे। इस दौरान वहां से गुजरने वाले एक व्यक्ति ने तीनों को देखा और इसकी जानकारी गांववासियों को दी। सूचना मिलने के बाद तीनों के परिजन तत्काल उनको रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने अजीत सिंह और नेपाल निवासी जगबहादुर सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने राहुल को निजी अस्पताल में दाखिल कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई गई। वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन हुए इस हादसे की वजह से गांव में शोक छाया रहा है, जिसकी वजह कोई धार्मिक आयोजन भी नहीं किया गया।
---
पंप हाउस पर रहता है नेपाली परिवार
हादसे में मारे गए जगबहादुर के पिता जनस्वास्थ्य विभाग में हैं और गांव के जलघर में नौकरी करते हैं। इसकी वजह से नेपाल निवासी यह परिवार भी कई सालों से इसी गांव में रहता है। तीनों युवक पढ़ाई छोड़ने के बाद फिलहाल घर पर ही रहते थे।
विज्ञापन
---
एक घंटे तक रहे तड़पते
पुलिस ने बताया कि सुबह का समय होने के कारण ये दीवार से टकराने के बाद लगभग एक घंटे तक तीनों दोस्त घटनास्थल पर ही पड़े रहे। इसकी वजह से ही इनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। लगभग एक घंटे बाद जब गांव के एक व्यक्ति ने दीवार के साथ मोटरसाइकिल पड़ी देखी तो पाया कि वहां से कुछ दूरी पर तीन युवक भी पड़े हैं। इसके बाद उन्होंने पड़ोस के लोगों को जगाया और साथ ही मामले की सूचना उनके परिजनों को दी।
---
तीन युवक सुबह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। संभवत: अधिक गति होने के कारण इनकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इस संबंध में सामान्य कार्रवाई करते हुए मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
- मनोज कुमार चौकी प्रभारी, नाहड़।