फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चालक को बंधक बनाकर स्पेयर पार्ट्स से भरा कैंटर लूट ले गए बदमाश..

चालक को बंधक बनाकर स्पेयर पार्ट्स से भरा कैंटर लूट ले गए बदमाश..

Fri, 11 Jan 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
चालक को बंधक बनाकर स्पेयर पार्ट्स से भरा कैंटर लूट ले गए बदमाश..

विज्ञापन
धारूहेड़ा। भिवाड़ी-कापड़ीवास सड़क मार्ग पर बुधवार की रात को स्कार्पियो सवार चार बदमाश एक कैंटर चालक को बंधक बनाकर स्पेयर पार्ट्स से भरे कैंटर को लूट ले गए। घटना के बाद बदमाश कुछ दूरी पर चलने के बाद चालक को धक्का देकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।

जानकारी के अनुसार जिला महेंद्रगढ़ के अटेली थाना क्षेत्र के गांव खारीवाड़ा गांव निवासी परविंद्र कुमार भिवाड़ी के एक ट्रांसपोर्टर के कैंटर वाहन पर चालक के तौर पर कार्यरत है। सुनील कुमार बुधवार की रात को करीब साढ़े 11 बजे भिवाड़ी स्थित कंपनी से दिल्ली के लिए स्पेयर पार्ट्स भरकर चला था। जब वह गुर्जर घटाल गांव के समीप पहुंचा तो बदमाशों ने उसके कैंटर के आगे अपनी स्कार्पियो लगा दी। स्कार्पियो से उतरे दो बदमाशों ने कैंटर की खिड़की खोलकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और उसको नीचे उतार लिया। कैंटर से नीचे उतारने के बाद एक बदमाश ने कैंटर को संभाल लिया और चालक को स्कार्पियो में डाल लिया। इसके बाद बदमाश कापड़ीवास की तरफ आ गए और उसको चलती गाड़ी से ही धक्का देकर फरार हो गए। इसके बाद परविंद्र ने अपने फोन के जरिये मामले की सूचना मालिक को दी जिसके बाद मालिक वहां पहुंचकर अपने साथ चालक को ले गए। वीरवार सुबह चालक मालिक के साथ थाना में पहुंचा और घटनाक्रम की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed