{"_id":"5c33b1a3bdec2231d561bcab","slug":"141546891683-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ रोड पर सीहा गांव के बस स्टॉप पर सड़क पार करते समय प्राइवेट बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प़ुलिस के अनुसार सीहा निवासी करीब 60 वर्षीय परसंदी देवी सोमवार दोपहर को गांव के बस स्टॉप से सड़क पार करके खेतों की तरफ जा रही थी। इसी दौरान महेंद्रगढ़ की तरफ जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती करा दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डहीना चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।