{"_id":"5ba54af1867a557eaa4ddfde","slug":"141537559281-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 हजार रुपये लेकर डिकाय पेशेंट के भ्रूण का लिंग जांच, दो गिरफ्तार मशीनें सील..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
17 हजार रुपये लेकर डिकाय पेशेंट के भ्रूण का लिंग जांच, दो गिरफ्तार मशीनें सील..
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन स्थित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर शुक्रवार शाम को रेवाड़ी और रोहतक की पीएनडीटी टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए भ्रूण लिंग जांच के आरोप में दो कर्मचारियों को गिरफ्तार करके केंद्र की दो मशीनों का सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
पीएनडीटी टीम के जिला प्रभारी डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि रोहतक टीम को सूचना मिली थी कि शहर निवासी सत्यवान सिंह नाम एक व्यक्ति भ्रूण लिंग जांच कराता है। इस सूचना के बाद टीम ने खेड़ी नांगल गांव निवासी एक महिला को डिकाय पेशेंट के रूप में तैयार किया और पेशेंट को जांच के लिए पैसे देकर दोपहर के समय रेवाड़ी भेज दिया। आरोपी सत्यवान से संपर्क करने के बाद वह महिला से धारूहेड़ा चुंगी पर मिला और एक प्राइवेट कार में बैठाकर उसको मॉडल टाउन स्थित डॉ. दीपक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लेकर आया। यहां पर महिला के भ्रूण की जांच करने के बाद उसको बताया कि कुछ समय बाद रिपोर्ट दे दी जाएगी। शाम करीब पांच बजे सत्यवान की तरफ से महिला को अल्ट्रासाउंड के बारे में बताया कि उसके गर्भ में लड़का है। इसके बाद पीएनडीटी की टीम ने यहां पर छापमार कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी से 17 हजार रुपये बरामद कर लिए और जांच से संबंधित दस्तावेज भी जब्त कर लिया। इसके बाद टीम ने केंद्र की दो अल्ट्रासाउंड मशीनों को भी सील कर दिया है।
आईडी नहीं होने पर दूसरी महिला की आइडी से किया अल्ट्रासाउंड
जांच टीम ने बताया कि महिला के पास कोई आइडी नहीं थी जिसके बाद अस्पताल के एक कर्मचारी ने दूसरी महिला की आइडी लगाकर उसको शहर में मौजूद एक अस्पताल के नाम रेफर स्लिप बना दी। इसके बाद चिकित्सक की तरफ से उसका अल्ट्रासाउंड कर दिया गया। टीम ने इसके बाद अस्पताल के कर्मचारी को भी हिरासत में ले लिया है। हालांकि टीम ने बताया कि इस मामले में अस्पताल संचालक की कोई भूमिका सामने नहीं आई है क्योंकि पैसे का लेनदेन और दस्तावेजों की अदला-बदली में सत्यवान और संजय नाम के कर्मचारी ने किया है। टीम में रेवाड़ी के प्रभारी के अलावा रोहतक टीम के डॉ.राजीव मलिक और विकास चौधरी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।