फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कांवड़ लाने की तैयारी कर रहे युवक को पीट पीटकर मार डाला

कांवड़ लाने की तैयारी कर रहे युवक को पीट पीटकर मार डाला

Sat, 04 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ लाने की तैयारी कर रहे युवक को पीट पीटकर मार डाला
कांवड़ लाने की तैयारी कर रहे युवक को पीट पीटकर मार डाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव हांसावास निवासी एक युवक को गांव के ही छह लोगों ने पीट -पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में एक युवक घायल हो गया। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने के बाद गांव में तनाव का माहौल है। गांव पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक युवक अपने ननिहाल में रहता था। कांवड़ लेने के लिए शुक्रवार दोपहर को ही गांव में आया था। पुलिस ने मामले में छह लोगों को नामजद करके हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।
पुलिस के अनुसार हांसावास निवासी 21 वर्षीय ईश्वर सिंह अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को कांवड़ लेने के लिए जाने की तैयारी कर रहा था। वह शाम करीब चार बजे बाइक पर सवार होकर दीपक, देवेंद्र व विकास के साथ समीपवर्ती गांव गुरावड़ा से कांवड़ का सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए गांव के कुछ युवकों ने उनको रेलवे पुल के समीप रोक लिया। उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। चारों दोस्तों ने खेतों में भागकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन युवकों ने ईश्वर सिंह और दीपक को पकड़कर जमकर पीटा। चारों दोस्तों पर हमले की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने ईश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया। दीपक उपचाराधीन है। रोहड़ाई पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
छह माह पूर्व भी दोनों भाइयों पर किया था हमला
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों ने करीब छह माह पूर्व भी मृतक और उसके छोटे भाई पर गांव में ही हमला कर दिया था, लेकिन ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोपियों ने ईश्वर को जान से मारने की धमकी दी थी। मृतक ईश्वर सिंह अपने ननिहाल झज्जर बागपुर में अपने पिता के साथ हलवाई की दुकान पर कार्य करता था। हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए वह शुक्रवार को ही ननिहाल से अपने गांव आया था। शाम को हरिद्वार जाने के लिए वह दोस्तों के साथ कांवड़ लाने की तैयारी कर रहा था। युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। एहतियात की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस को तैनात कर दिया गया है। ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसकी वजह से पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
घायल युवक दीपक की शिकायत पर गांव के छह लोगों के लिए मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed