{"_id":"5c92784ebdec22146f514de7","slug":"131553102926-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में आग लगाकर नकदी गायब करने वाला कैशियर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में आग लगाकर नकदी गायब करने वाला कैशियर गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव पाली स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आग लगा कर नकदी गायब करने वाले आरोपी कैशियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव कंवाली निवासी जगदीश चंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण किया था। कुंड चौकी प्रभारी एसआइ राजपाल सिंह ने बताया कि गांव पाली स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में 22 फरवरी को कैशियर के केबिन में अचानक आग लग गई थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया था। आग में केबिन में रखी चार लाख रुपये की नकदी भी कैशियर द्वारा जलना बताया गया था। बैंक की जांच में कैशियर द्वारा ही आग लगा का चार लाख रुपये का गबन करना सामने आया था। बैंक मैनेजर विजय सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कैशियर के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी व सबूत मिटाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपित कैशियर ने मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण किया था। अदालत से ही पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।