भूलवश जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
खोल। खोल थाना क्षेत्र के गांव मूंदी में शनिवार को एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव मूंदी निवासी 34 वर्षीय मालती ने शनिवार को भूलवश जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।