{"_id":"5aef56ec4f1c1b23338b6f6a","slug":"131525634796-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चढते वक्त दो महिला ने तोड़ी चेन, काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में चढते वक्त दो महिला ने तोड़ी चेन, काबू
Updated Mon, 07 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने वक्त दो महिलाओं ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। पीड़ित के शोर मचाने पर स्टेशन पर मौजूद जीआरपी व आरपीएफ ने दोनों महिलाओं को मौके पर ही दबोच लिया और चेन बरामद कर ली। राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि जिला गुरुग्राम के हेलीमंडी निवासी लता देवी अपनी सहेली पूनम के साथ रेवाड़ी आई थी। वापस लौटते समय दोनों टिकट लेकर स्टेशन पर चली गई। प्लेटफार्म नंबर-3 पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय पीछे से एक महिला ने लता के गले से सोने की चेन झपट ली। चेन टूटने का पता लगते ही लता ने पीछे मुड़ कर देखा तो दो महिलाएं वहां से दौड़ कर दूसरे डिब्बे में चढ़ गई। लता के शोर मचाने पर जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी की एएसआइ उर्मिला देवी, कांस्टेबल बिंदू, सुनीता, रेखा, सरिता व आरपीएफ की महिला सिपाही पूनम ने दोनों की तलाश शुरू की और ट्रेन से दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने महिलाओं से तोड़ी गई सोने की चेन बरामद कर ली। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम पंजाब निवासी विद्या देवी व देबो बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।