{"_id":"5ab558874f1c1b690e8b63df","slug":"131521834119-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे का अपहरण कर मांगी 50 हजार की फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे का अपहरण कर मांगी 50 हजार की फिरौती
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे का अपहरण कर मांगी 50 हजार की फिरौती
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल थाना क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर खेड़ा से एक नौ साल के बच्चे का अपहरण कर फोन पर उसके पिता से 50 हजार की फिरौती मांगी है। बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के अनुसार पश्चिमी बंगाल निवासी हारुन पिछले कुछ समय से परिवार के साथ गांव जयसिंहपुर खेड़ा में नौकरी कर रहा है। इसी राज्य का मोइनल भी इसी गांव में रह रहा है। हारुन का आरोप है कि मोइनल ने उसके 9 साल के बेटे पोसा का सुबह अपहरण कर लिया। जब उसकी तलाश शुरू की तो इस दौरान मोइनल का उसके मोबाइल पर फोन आया कि उसका बेटा उसके कब्जे में है। रिहाई चाहते हो तो 50 हजार रुपये देने होंगे। हारुन ने तुरंत बावल थाना से संपर्क साधा और मांगी गई फिरौती की जानकारी देकर मोइनल के खिलाफ अपहरण और फिरौती मांगने का मामला दर्ज करा दिया। फिलहाल बच्चे और अपहरणकर्ता का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल फोन के जरिए उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।