{"_id":"5aa8220c4f1c1bc1758b556c","slug":"131520968204-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के बाहर दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के बाहर दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी के बाहर दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
रेवाड़ी/खोल। विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को डहीना पुलिस चौकी में कार्यरत एक हेड कांस्टेबल को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल ने गाड़ी दुर्घटना के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। पीड़ित इस मामले में पहले ही एक हजार रुपये दे चुका था। वहीं, डहीना चौकी पुलिस शिकायतकर्ता पर ही साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगा रही है।
उल्लेखनीय है कि कंवाली गांव निवासी पंकज यादव की गाड़ी 25 फरवरी को निमोठ गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उसने इस मामले की शिकायत डहीना चौकी में दी थी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर मामले को पेंडिंग में डाल दिया। पंकज के काफी विनती करने पर हवलदार हरिंद्र ने रिपोर्ट दर्ज करने की एवज में पांच हजार रुपये मांगे। इस पर पंकज ने उसे एक हजार रुपये दे भी दिए, इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हेडकांस्टेबल पंकज से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए और पैसे मांगने लगा।
पीड़ित ने विजलेंस को तीन दिन पहले दी शिकायत
हेडकांस्टेबल द्वारा बार-बार परेशान करने पर तीन दिन पूर्व 10 मार्च को पंकज ने विजिलेंस को मामले की शिकायत दी। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया। विजिलेंस के कहने पर पंकज ने हेडकांस्टेबल को दो हजार रुपये और देकर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही, जिस पर वह राजी हो गया। हेडकांस्टेबल हरिंद्र के कहने पर पंकज मंगलवार दोपहर 12 बजे पांच-पांच सौ रुपये के चार नोट लेकर पुलिस चौकी पहुंचा। हरिंद्र ने पंकज को चौकी के बाहर ही खड़े रहने के लिए कहा। इसके बाद जब हरिंद्र बाहर आया तो पंकज ने उसे दो हजार रुपये थमा दिए। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद विजिलेंस की टीम ने हरिंद्र को दबोच लिया।
विज्ञापन
भागने का किया प्रयास
विजिलेंस के आने का आभास होते ही हेडकांस्टेबल ने भागने का भी प्रयास किया। लेकिन पहले से ही चौकी के चारों और तैनात विजिलेंस टीम के सदस्यों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। टीम ने आरोपी से रिश्वत के पैसे भी वसूल लिए गए। हेडकांस्टेबल की गिरफ्तार होने ही चर्चा दिनभर सुर्खियों में रही। विजिलेंस की टीम में इंस्पेक्टर विनोद कुमार, सब इंस्पेक्टर जयचंद, एएसआई सतवीर, एएसआई अर्जुन, हवलदार राजीव, सुरेंद्र, रविंद्र आदि शामिल थे।
चौकी प्रभारी ने शिकायतकर्ता पर लगाया आरोप
डहीना चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने शिकायतकर्ता पंकज पर ही हेडकांस्टेबल हरिंद्र को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी का कहना है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ चौकी में गंभीर मामले दर्ज हैं। जिन्हें लेकर वह पुलिस पर दबाव बना रहा था। उसी के एवज में उसने यह साजिश रची है।