फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सैनिक स्कूल से कक्षा नौवीं का छात्र रहस्यमयी परिस्थिति में लापता

सैनिक स्कूल से कक्षा नौवीं का छात्र रहस्यमयी परिस्थिति में लापता

Mon, 25 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
सैनिक स्कूल से कक्षा नौवीं का छात्र रहस्यमयी परिस्थिति में लापता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-चार स्थित सैनिक स्कूल से शनिवार को नौवीं कक्षा का एक छात्र अचानक लापता हो गया। छात्र के लापता होने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक छात्र के बारे में कुछ भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के अनुसार बिहार के जिला शेखपुरा निवासी 13 वर्षीय बच्चा सेक्टर-चार स्थित सैनिक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र अचानक लापता हो गया। छात्र के लापता होने की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन छात्र के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। माडल टाउन थाना पुलिस ने सैनिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव सिरोही की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआइ गोविंद ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही है। इस बारे में बच्चे के परिजनों से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed