{"_id":"5aee04764f1c1b9f098b85a7","slug":"121525548150-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से मारपीट करके लूट दो लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से मारपीट करके लूट दो लाख
Updated Sun, 06 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक से मारपीट कर दो लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के सरकुलर रोड स्थित बीएमजी मॉल के निकट शनिवार दोपहर को दिनदहाड़े कुछ युवक एक युवक से मारपीट करके दो लाख रुपये की नकदी लूट ले गए। लूट के शिकार युवक ने पुलिस को चार युवकों के नाम भी बताए हैं, जिन्हें वह पहचानता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस लूट की शिकायत को संदिग्ध मान रही है।
गांव आशियाकी निवासी विकास ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह नई अनाज मंडी से अपनी सरसों की फसल के दो लाख रुपये लेकर आ रहा था। शहर के लियो चौक के निकट पहुंचने पर 10-12 लड़कों ने उसका रास्ता रोक लिया और डंडों से हमला कर उससे दो लाख रुपये लूट लिए। हमले में उसके हाथ और सिर में चोटें भी लग गई। हमलावर मारपीट और नकदी लूटने के बाद मौके से फरार हो गए।
संदिग्ध मान रही है पुलिस
दिनदहाड़े दो लाख रुपये की लूट की सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। माडल टाउन थाना एसएचओ जसवंत सिंह भी दल-बल सहित मौके पर पहुंचे और पीड़ित युवक से मामले की जानकारी ली। युवक ने पुलिस को हमले व लूट में शामिल चार युवकों के नाम भी पुलिस को बताए है। आरोपित युवक पीथनवास व जड़थल के रहने वाले है। युवक द्वारा बताए घटनाक्रम को पुलिस संदिग्ध मान रही है। फिलहाल माडल टाउन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
--------
युवक ने मारपीट व नकदी लूटने का आरोप लगाया है। कुछ आरोपित युवकों के नाम भी पुलिस को बताए है। पूरा मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
- जसवंत सिंह, एसएचओ माडल टाउन।