{"_id":"5aa578c54f1c1ba8758b4de9","slug":"121520793797-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या के आरोपी के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की हत्या के आरोपी के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की हत्या के आरोपी के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज
रेवाड़ी। गांव पाली निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। आरोपित व्यक्ति पर महिला के पति की हत्या का आरोप है। जानकारी के अनुसार सात जनवरी को उसके पति कुशलपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आठ जनवरी की सुबह गांव निवासी धर्मबीर के घर से कुशलपाल का शव बरामद हुआ था। कुशलपाल की पत्नी सुनीता ने धर्मबीर सहित चार लोगों पर उसके पति की हत्या करने का आरोप लगाया था। 16 जनवरी को खोल थाना पुलिस ने सुनीता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
पुलिस को दी शिकायत में गांव पाली निवासी सुनीता देवी ने कहा है कि पुलिस ने आरोपित धर्मबीर को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। 19 फरवरी को उसकी बेटी घर पर थी। इसी दौरान धर्मबीर उनके घर आया तथा उसकी बेटी को चुपचाप बैठने की धमकी दी। इसके बाद 25 फरवरी की रात को भी उनके घर के बाहर हंगामा किया तथा बाहर निकलने पर आग लगाने की धमकी दी। धर्मबीर द्वारा कई बार गाली-गलौच भी की जा चुकी है। दो मार्च को भी उनके घर के सामने हंगामा किया। महिला ने पुलिस पर भी आरोपित के साथ मिली भगत होने का आरोप लगाया है। खोल थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर धर्मबीर के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता ने एक बार फिर से शिकायत दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रणसिंह, जांच अधिकारी, कुंड चौकी प्रभारी