फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पिंटू के केस में कार्रवाई की तैयारी में पुलिस

पिंटू के केस में कार्रवाई की तैयारी में पुलिस

Tue, 27 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पिंटू के केस में कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
पिंटू के केस में कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
रेवाड़ी। सेक्टर-6 स्थित सीवर के मेनहोल में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में सोमवार को कोई भी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा। ऐसे में अब पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी में है। गौरतलब हैै कि 19 फरवरी को सेक्टर- 6 में खेलते हुए सीवर के मेनहोल में गिरने से पांच वर्षीय पिंटू की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मेनहोल का ढक्कन ढक दिया गया। लेकिन मामले में नगर पालिका, हुडा और ठेकेदार तीनों ही अपनी-अपनी जिम्मेदारी से बच रहे थे। पुलिस ने इन्हें बयान दर्ज कराने के लिए शनिवार को आने का समय दिया था। लेकिन यह नहीं पहुंचे। इसके बाद इनसे सोमवार को आने के लिए कहा गया। इनमें से कोई भी सोमवार को भी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा।

------------
- सही नहीं हो सके मोबाइल टॉयलेट :
उधर, पिंटू की मौत के बाद हटाए गए मोबाइल टॉयलेट भी अभी तक सही नहीं हो सके हैं। धारूहेड़ा नगर पालिका ने गत माह अगस्त माह में शहर में छह मोबाइल टॉयलेट लगाए थे। इनमें से अधिकांश कुछ दिन बाद ही बंद हो गए। सेक्टर-6 में लगाए गए मोबाइल टावर का पाइप समीप ही सीवर के मेनहोल में दे दिया गया। बीते 19 फरवरी को मेनहोल में गिरने से पांच वर्षीय पिंटू की मौत हो गई। इसके बाद हुडा ने मेनहोल बंद कर दिया। वहीं नगर पालिका ने भी मोबाइल टॉयलेट को बंद कर दिया था। इस संबंध में नगर पालिका प्रधान प्रेमा देवी ने सभी मोबाइल टॉयलेट सोमवार से शुरू कराने की बात कही थी। सोमवार को अमर उजाला के संवाददाता ने नगर पालिका के प्रधान से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अभी नगर पालिका के सभी अधिकारी बाहर गए हैं। इनके लौटते ही इस पर काम शुरू करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed