फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 02 Jan 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बावल। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर सोमवार रात को ओढ़ी गांव के समीप ट्राला की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्राला मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार राजस्थान के जिला अलवर के गांव शहजादपुर निवासी 40 वर्षीय सतीश कुमार बाइक से रेवाड़ी से अपने गांव की ओर जा रहा था। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ओढ़ी गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। चालक ट्राला को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed