फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शादी से पहले प्रेमिका को ले भागा हरियाणा पुलिस का जवान, नहीं पहुंची बारात

शादी से पहले प्रेमिका को ले भागा हरियाणा पुलिस का जवान, नहीं पहुंची बारात

Thu, 13 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
शादी से पहले प्रेमिका को ले भागा हरियाणा पुलिस का जवान, नहीं पहुंची बारात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के गांव परखोत्तमपुर निवासी हरियाणा पुलिस का जवान शादी से ठीक पहले गायब हो गया। दूल्हे के गायब होने से बारात भी नहीं गई। जिससे वधु पक्ष के सदस्यों में हड़कंप मच गया। फिलहाल मामले को लेकर लड़की पक्ष की तरफ से महिला पुलिस थाना में ब्रेजा गाड़ी और 11 लाख रुपये नकद की मांग को लेकर बारात लेकर नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पुलिस जवान सहित उसके परिवार के दस सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन जवान का कोई सुराग नहीं लगा है।
जानकारी के अनुसार खोल थाना क्षेत्र के गांव डहीना निवासी पुलिस के जवान ने अपनी बेटी का रिश्ता परखोत्तमपुर गांव निवासी हरियाणा पुलिस के जवान सोनू के साथ इसी साल जनवरी में तय किया था। रिश्ता तय करने के बाद परिवार की तरफ से 11 नवंबर को चिठ्ठी भेजकर 9 दिसंबर की शादी तय की गई थी। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि सात दिसंबर को लग्न से ठीक पहले उसके परिजनों को फोन आया जिसमें उन्होंने लग्न में एक ब्रेजा गाड़ी और 11 लाख रुपये नकद की मांग की। पिता ने कहा कि मैंने कहा कि दहेज मांगना अपराध है। इसके बाद भी परिजन दहेज की मांग पर अड़ गए और लग्न भी नहीं लिया। पिता ने आरोप लगाया कि लड़के के परिजनों ने उसको कहीं पर छिपाया है और दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर शादी करने नहीं आए जिससे मेरी और बेटी इज्जत खराब हो गई है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी जवान सोनू, जगदीश प्रसाद, सुमित्रा, अनिल कुमार, बाबूलाल, आशा देवी सहित अलवर के रैवाना निवासी बिटूट सिंह, सरोज देवी, सूबेसिंह और महेंद्रगढ़ जिले के भड़फ निवासी राजेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रिश्ता तय करने से पहले ही लगा हुआ था जवान
लड़की के परिजनों ने बताया कि आरोपी जवान रिश्ता तय करने से पहले ही पुलिस की नौकरी में लगा हुआ था और वह खुद ही लड़की को पसंद करके गया था। अब दहेज की मांग को पूरी नहीं किए जाने के कारण वह बारात लेकर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवती के साथ फरार होने का संदेह
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी जवान के समीपवर्ती गांव की एक युवती भी गायब बताई गई है जिसके बाद संदेह जताया जा रहा है जवान संभवत: उसी लड़की के साथ गायब है। हालांकि लड़की के परिजनों ने इस तरह की किसी बात से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिस जवान का परिवार मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के रैवाना गांव का है और जवान बचपन से ही परखोत्तमपुर गांव में अपनी बुआ के पास रह रहा है।


लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी पुलिस के जवान सहित उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दहेज की मांग पर बारात नहीं ले जाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल जवान का कोई सुराग नहीं है और अभी लड़का पक्ष की तरफ से कोई नहीं आया है।
-बालावती, जांच अधिकारी महिला थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed